top of page
Search

उत्कृष्ट हिंदी साहित्यकार, कवि, लेखक, संपादक तथा स्क्रिप्ट राइटर : श्री सतीश वर्मा

Writer: SquarePetalsGlobalWebzineSquarePetalsGlobalWebzine

श्री सतीश वर्मा हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। इन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं जो विशुद्ध एवं उच्च स्तरीय भाषा साहित्य के लिए जानी जाती है। इनकी लेखन शैली उत्कृष्ट है तथा श्री वर्मा जी को हिंदी साहित्य सृजन के लिए अनेकों बार पुरस्कृत किया जा चुका है।





सतीश वर्मा जी (अभियांत्री) रक्षा मंत्रालय के प्रशिक्षण संस्थान से प्रबंधकीय पद से सेवा निवृत्त हैं , वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के शिक्षण संस्थाओं और निजी शिक्षण संस्थाओं में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट विषयों के अतिथि फैकल्टी भी हैं। निवास : सम्प्रति में मुम्बई ( विगत 20 वर्षों सॆ)। कविता, कहानी, एकांकी लेखन और मंचन, आलेख और समीक्षालेखन में पूरी तरह दक्ष हैं।




साहित्यिक उपलब्धि : 1. छबि सुषमा (काव्य संग्रह) 2. काव्य कुंज (काव्य संग्रह) 3. स्मृति अरण्य (कहानी संग्रह) 4. चक्कर पे चक्कर ( हास्य नाटक) , तुम बहुत याद आती हो ( कहानी संग्रह ) प्रकाशित एवं विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं और सुविज्ञ साहित्यकारों से पशंसित। प्रकाशनाधीन पुस्तकें: 1. बीते पल (कथा संग्रह) 2. यादों के झरोखे से (काव्य संग्रह)



सांझा संग्रह (प्रकाशित) 1, मीठी सी तल्खियां (भाग-2) 2, उत्कर्ष काव्य संग्रह 3. विहग प्रीति के 4. संदल सुगंध. 5. माँ और अन्य कई। सम्मान : विभिन्न साहित्यिक मंचों से ,साथ ही रक्षा मंत्रालय के संस्थानों से, काव्य-रत्न, काव्य शिरोमणि, कवि-भूषण और सर्वश्रेष्ठ समीक्षक ( हिन्दी साहित्य एकेडमी से), आदि अनेकों सम्मान प्राप्त। इनकी एक कहानी पर एक टेलीफिल्म भी बन चुकी है।


श्री सतीश वर्मा जी की काव्य की विलक्षणता , उनकी विस्तृत विषय क्षेत्र , चमात्कारिक शब्द संयोजन, अद्भुत बिम्ब योजना, अनूठे प्रतीक, अलंकृत भाषा शैली और अक्षुण्ण शब्द भंडार, उन्हें हिन्दी रचनाकारों में एक विशिष्ट स्थान दिलाते हैं। स्क्वेयर पेटलस की ओर से श्री सतीश वर्मा जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं,।





Animation Short Film, Script Written by Sh. Satish Verma




 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube

© 2023 by Proudly created by SquarePetals

Thanks for submitting!

bottom of page